भंवरलाल जैन (गादिया) पाँचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
बेंगलुरु : कर्नाटका हायर परचेज एसोसिएशन की आम सभा रविवार 31 अगस्त 2025 को बेंगलुरु के गांधी नगर स्थित होटल बोन तड़का में सम्पन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सीए मनोजकुमार सोलंकी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी में एच. भंवरलाल जैन (गादिया) अध्यक्ष और विजयराज छाजेड़ मंत्री पद के लिए लगातार पांचवीं बार निर्विरोध चुने गए। इसी तरह राजेन्द्र सेठिया, आनन्द चोरडिया और मंगलचन्द बोहरा उपाध्यक्ष, कुशलकुमार डोसी व विनोद पोरवाल सह मंत्री तथा महेन्द्र देवड़ा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्यों में भरत रांका, अशोक कोठारी, राजेश मक्काना, सज्जन बोहरा, किरण कोठारी, दिलीप ओस्तवाल और प्रशांत पगारिया का भी पुनः निर्विरोध चयन हुआ। आम सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता से ओमप्रकाश अग्रवाल (बुल्ला) और बेंगलुरु से हाईकोर्ट एडवोकेट संजय सेठिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन भंवरलाल जैन ने दिया, सचिव रिपोर्ट विजयराज छाजेड़ ने प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र देवड़ा ने आय-व्यय का विवरण रखा। सभा का संचालन अशोक कोठारी ने किया और समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु कानूनी स्पष्टीकरण फाइल का विमोचन और वितरण किया गया। इस मौके पर ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कर्नाटक के प्रेसिडेंट गौतमचंद बागरेचा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।