Monday, July 1, 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीता छोटी सरकार के मुखियाओं का दिल : विजेंद्र नेहरा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीता छोटी सरकार के मुखियाओं का दिल: विजेंद्र नेहरा

फरीदाबाद (हरियाणा) : भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने गांवों की छोटी सरकारों को मनोहर तोहफा देने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। नेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी निर्णय लेते हैं वे प्रदेश के हित में होते हैं। बुधवार को सीएम मनोहर लाल ने गांवों के विकास पर जहां फोकस रखा वहीं पंच-सरपंचों का मानेदय भी बढ़ाया है।

विजेंद्र नेहरा, प्रदेश प्रवक्ता , भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने कहा कि विपक्ष ई टेंडरिंग को लेकर लोगों में भ्रांतियां फैला रहा था, लेकिन गांवों के सरपंच उनकी मंशा को समझ चुके थे। अब सीएम मनोहर लाल ने विपक्ष के मुंह पर ताला जड़ते हुए वो ऐलान कर दिए जिसकी विपक्ष सोच भी नहीं सकता था। नेहरा ने कहा कि सरपंचों की उचित मांगों को मानते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सोच से भी ज्यादा देने का काम किया है। मनोहर सरकार ने सरपंचों का मानदेय 3 हज़ार से बढ़ाकर 5 हज़ार कर दिया है। वहीं पंच को भी अब 1600 रुपये मानदेय मिलेगा। सरपंचों और पंचों का मानदेय डीए की तर्ज पर हर 6 महीने में बढ़ाया जाएगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कराने पर है, इसलिए उन्होंने बिजली के बिल पर 2 प्रतिशत और स्टांप ड्यूटी पर 1 प्रतिशत राशि गांवों के विकास के लिए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने पंचायतों के लिए 850 करोड रुपये अलॉट कर गांवों के विकास को गति दी है। मुख्यमंत्री ने 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का भी एलान किया है जिसकी सरपंचों ने भी प्रशंसा की है।

मुख्यमंत्री ने सरपंचों के अधिकारों में की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरपंचों के अधिकारों में भी बढ़ोतरी की है। सांसद, विधायक की तरह पंच और सरपंच भी जन प्रतिनिधि होते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों पर गांव के विकास की जिम्मेदारी होती है। भाजपा गांवों के जन प्रतिनिधियों का पूरा मान सम्मान करती है। मुख्यमंत्री ने सरपंचों को ग्राम सचिव की एसीआर लिखने का भी अधिकार देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

\